अपराध समाचार

विभिन्न मामलों में फरारी काट रहे छह अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा संग दो को दबोचा

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तर किया है। उदयपुर पुलिस ने दो लोगों को तमंचा-कारतूस के साथ दबोचा है। सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार और विजय कुमार ने क्षेत्र के पूरे शिववंश खानीपुर के पास से गौरव सिंह पुत्र रुपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और रोहित सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह (ग्राम पूरे पुरंदर, मजरा रेहुआ लालगंज, उदयपुर) को गिरफ्तार किया है।

दोनों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुई है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करदोनों का चालान भेज दिया है। इसी क्रम में अगली गिरफ्तारी महेशगंज पुलिस ने दहेज हत्या के प्रकरण में की है। यहां से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

याद किए गए मुलायम सिंह यादव, प्रथम पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवसः अवसाद, नशा और मोबाइल एडिक्शन के दुष्परिणामों पर चर्चा

महेशगंज के एसआई राहुल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर धारा 498ए, 304बी व 3/4 डीपी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सोहनलाल यादव पुत्र ननकऊ यादव और अतुल यादव उर्फ प्रदीप पुत्र सोहल लाल यादव (ग्राम लोकैयापुर, थाना महेशगंज) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र के आजादनगर नहर पुलिया के पास से की गई है।

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पीडीए का घेराव, 12 मीटर चौड़ाई का विरोध
 27 अक्टूबर को कमिश्नर की अध्यक्षता लगेगी पेंशन अदालत, 12 तक करें आवेदन

गिरफ्तारी का तीसरा मामला सांगीपुर थाना क्षेत्र का है। सांगीपुर थाने के उप निरीक्षक धनश्याम यादव ने धारा 147, 323, 504, 506, 307 के मामले में फरारी काट रहे राहुल सरोज पुत्र जियालाल सरोज, विजय सरोज पुत्र शीतल सरोज, अजय सरोज पुत्र शीतल सरोज और सूरज सरोज पुत्र शीतल सरोज (ग्राम लखहरा, सांगीपुर) को धर दबोचा। यह गिरफ्तारी सांगीपुर के लखहरा तिराहा के पास से की गई है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चार डंडा भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button