नवरात्र के पहले ही दिन पसरा मातमः एचटी करंट से पेंटर की मौत, दूसरा गंभीर
कालीन कंपनी की दीवार की पुताई करते समय तार के संपर्क में आई सीढी
कालीन कंपनी की तरफ से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन
भदोही. कालीन कंपनी की बाउंड्री वाल की पुताई करते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। झुलसे मजदूर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची भदोही पुलिस ने मौका मुआयनाकिया और शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर में स्थित आदर्श कार्पेट की कालीन कंपनी में हुआ।
जानकारीके मुताबिक आदर्श कार्पेट कालीन कंपनी की बाउंड्री वॉल की पुताई का कार्य चल रहा है। रविवार सुबह क्षेत्र के रया गांव निवासी दो मजदूर प्रदीप सरोज पुत्र स्व. बसंत सरोज व किशन सरोज पुत्र बजरंगी सरोज पेंटिंग कर रहे थे। एक तरफ की पेंटिंग कर दोनों मजदूर सीढ़ी को दूसरी तरफ ले जा रहे थे, इसी दौरान सीढ़ी कालीन कंपनी के बगल से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। सीढ़ी में उतरे करंट से दोनों मजदूर वहीं पर गिर पड़े।
| संविदाकर्मी की मोटरसाइकिल बरामद, बाइक समेत दो चोर गिरफ्तार |
| अंडर-18 फुटबाल प्रतियोगिताः मेजबान जिला स्टेडियम की टीम ने जीता फाइनल |
उधर, से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना कालीन कंपनी में दी। उसके बाद दोनों मजदूरों को इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे किशन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जहां पर किशन का इलाज चल रहा है।
जानकारी होने के बाद परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी एमबीएस अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजन व ग्रामीणों ने उनको शव देने से साफ मना कर दिया। परिजन और ग्रामीण मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।
हालांकि कालीन कंपनी के पार्टनर, गांव के प्रधान व पूर्व प्रधान के साथ ही साथ भाजपा नेता राकेश तिवारी पप्पू भी मौके पर पहुंच गए थे और कालीन कंपनी मुआवजा देने को तैयार हो गई, इस वजह से परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन पुलिस को शव कब्जे में लेने में तीन घंटे लग गए।
| पूजा पंडाल में ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे शार्ट सर्किट की गुंजाइश बचे |
| त्योहार से पहले खाक हो गई गृहस्थीः भीषण आग में 43 क्विंटल खाद्यान्न जला |


