अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपश्चिमांचलपूर्वांचलबुंदेलखंडराज्य

मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या

लखनऊ (विजय मिश्र). उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या कर दी। शोएब पूर्व में कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा बताया जाता है।

पुलिस के मुताबिक, शोएब अपनी कार से लखनऊ–बाराबंकी हाईवे की ओर जा रहा था। असैनी मोड़ पर सर्विस लेन में उतरते ही पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल शोएब को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी रहा है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या आपराधिक गैंगों के टकराव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।

हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button