अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन सतर्क, घुइसरनाथ धाम में परखी गईं व्यवस्थाएं

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा ने उपजिलाधिकारी लालगंज के साथ प्रसिद्ध बाबा घुइसारनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया गया। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण के उपाय, बैरिकेडिंग की स्थिति, यातायात संचालन, पार्किंग स्थलों की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की। विशेष रूप से उन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां पर्व के दिन अधिक भीड़ एकत्र होने की संभावना रहती है।

स्थल निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि रहे। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सुचारु यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button