अपराध समाचार

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज

भदोही. दो नवंबर को हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए कारपेंटर की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीरावस्था में घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर लेजाया गया, जहां बीती रात निधन हो गया। गुरुवार को जैसे ही शव घर पहुंचा, कोहराम मच गया। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कोइरौना थाना क्षेत्र के जाजपुर विकास बिंद (22) पुत्र सूर्यमणि बिंद फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। दो नवंबर को भी वह कार्य करने के लिए गया था। देर रात लौटते समय वह सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। मतेथू के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल विकास बिंद को नजदीकी अस्पताल लेजाया गया, जहां से उसे रेफर करदिया गया।

इसके बाद परिजन उसे लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार की देर शाम विकास बिंद की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आज दिनभर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।

 ‘मोबाइल की लत से हो रहा मानसिक बीमारियों का जन्म’
स्वच्छता अभियान के लिए रीडर स्वतंत्र रावत सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button