अपराध समाचार

मोटरसाइकिल बनवाने आ रहे युवक की हादसे में मौत, बाल-बाल बचा छोटा भाई

प्रयागराज. मोटरसाइकिल बनवाने के लिए मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश आ रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। जबकि साथ में रहा छोटा भाई बाल-बाल बच गया। मृतक मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के जनेहका निवासी था। यह हादसा यूपी के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में (जिल्ला मार्ग के गदामार गांव के पास) हुआ। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने आगे की कार्यवाही की।

जानकारी के मुताबिक समीपवर्ती जनपद रीवा (मध्य प्रदेश) के जनेह थाना क्षेत्र के सराई गांव निवासी यज्ञ नारायण (25) पुत्र छोटेलाल की बाइक खराब हो गई थी। बाइक बनवाने के लिए वह अपने सोनू की मोटरसाइकिल में रस्सी से बाइक टोचन कर शंकरगढ़ ला रहा था।

बेटियों का जवाब नहीः 45वें दीक्षांत समारोह में भदोही की शिखा को संस्कृत में गोल्ड
राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी का खामियाजा भुगत रहा प्रयागराजः विनय कुशवाहा

जैसे ही वह गदामार गांव के पास पहुंचा, तभी सोनू की बाइक के सामने से एक सियार निकला। सियार से बचने के लिए छोटे भाई ने मोटरसाइकिल को साइड में किया, तभी सामने से आ रहे टेंपो ने पीछे रस्सी में बंधे मोटरसाइकिल सवार यज्ञ नारायण को टक्कर मार दी, जिससे यज्ञ नारायण सड़क पर गिर गया।

सिर में अंदरूनी चोट के चलते वह बेहोश हो गया। छोटे भाई ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना शंकरगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पहुंचे और शवको कब्जे में लेकर चीरघर भेजा।

इस हादसे की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी सीएचसी शंकरगढ़ पहुंच गए थे। छोटे भाई सोनू ने बताया कि यज्ञ नारायण की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button