पूर्वांचलराज्य

60 फीसद तक पहुंचाएं ऋण जमानुपातः यशवंत कुमार सिंह

डीसीसी-डीएलआरसी की बैठक में सीडीओ ने की समीक्षा

भदोही (संजय सिंह). सीडीओ यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

सीडीओ ने बैंक एवं सरकार प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए ऋण जमानुपात बढ़ाने पर चर्चा की और इसे बढ़ाकर 60% तक पहुंचाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

सरकार प्रायोजित योजनाओं जैसे SHG, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम में बैंक एवं विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लक्ष्य को प्राप्त करने पर उन्होने संतोष व्यक्त किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में कोई कमी न आने पाए। बैठक में अग्रणी जिला अधिकारी प्रहलाद कुमार, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार, डीडीएम नाबार्ड  लल्लन कुमार, सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

एकमा के साधारण सभा की बैठक आज

भदोही. आल इंडिया कार्पेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) की 64वीं वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) की बैठक 22 जून को होनी थी, लेकिन कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई थी। स्थगित बैठक अब 29 जून, शनिवार को प्रातः 10:30 बजे से एकमा के सभागार में होगी। इस बैठक में पिछले वर्ष की 63वीं सभा के कार्यवृत्ति का अनुमोदन मानद सचिव द्वारा किया जाएगा।

2022-23 एवं 2023-24 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही वर्ष 2024-25 के बजट का विवरण पटल पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त 2024-25 एवं 2025-26 के लिए नये पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button