ताज़ा खबर

मौसी के घर से लौटी बेटे की अर्थी, सर्पदंश ने छीनी भोलानाथ के परिवार की खुशियां

कोइरौना/भदोही (संजय मिश्र). सर्पदंश की एक घटना ने बनकट उपरवार के रहने वाले भोलानाथ सिंह और उनके परिजनों की खुशियां छील ली हैं। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन हुई घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग भी भोलानाथ सिंह के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पर, परिवार का यह गम अब आजीवन बना रहेगा।

दरअसल, कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट उपरवार का रहने वाला अमन सिंह उर्फ लाला (22) पुत्र भोलानाथ सिंह उर्फ लथेरन, अपनी मौसी के घर ख्योंखर, अभोली (सुरियावां) गया था। जहां पर सोमवार-मंगलवार की रात वह सर्पदंश का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ेंः शंकरगढ़ में चोरों का आतंक, दो दिन में तीन स्कूलों के ताले टूटे

परिजनों के मुताबिक रात के दूसरे पहर, सोते समय अमन को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद जब अमन को दर्द शुरू हुआ तो परिजन उसे लेकर सुरियावां के एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। सूचना पर बनकट उपरवार गांव से भी उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां, इलाज के दौरान अमन का दम टूट गया।

अमन के मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर गमों कापहाड़ टूट पड़ा। इसके बाद परिजन बेटे का शव लेकर बनकट गांव पहुंचे। जिसे भी इस दर्दनाक वाकये कीजानकारी हुई, वह संवेदना व्यक्त करने भोलानाथ के घर पहुंच गया। बता दें कि अमन के पिता भोलानाथ सीतामढ़ी घाट पर गोताखोर का काम करते हैं।

मुफलिसी में जीवन यापन कर रहा परिवार किसी तरह गरीबी के संकट से उबरने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह से बेसहारा कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Lakhimpur Kheri में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत, 25 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button