अवधराज्य

गैंगरेप का तीसरा आरोपी अब्दुल गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुई थी दो की गिरफ्तारी

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). पट्टी कोतवाली क्षेत्र में किशोरी की आबरू लूटने वाले कामांध दरिदों में फरारी काट रहे एक अन्य की गिरफ्तारी की गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना पट्टी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। जबकि एक अभियुक्त को आज दबोचा गया। यह गिरफ्तारी नंदईपुर बाग से की गई।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को हुई गैंगरैप की घटना की शिकायत 22 जुलाई को की गई थी। पट्टी पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करते हुए महज 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

गुरुवार को सटीक सूचना पर तीसरे आरोपी अब्दुल कलाम उर्फ लाल बाबू पुत्र अब्दुल मजीद (निवासी ग्राम बेलसंडी, पट्टी) को थाना पट्टी क्षेत्र के उडैयाडीह-जामताली रोड पर ग्राम नंदईपुर बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि क्षेत्र की एक किशोरी उडैयाडीह में मोबाइल बनवाने एक शाप पर गई थी। रास्ते में उसके परिचित कलयुगी दोस्त ने घर छोड़ने का झांसा दिया और इधर-उधर घुमाने के उपरांत उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके पश्चात कलयुगी दोस्त के साथियों में मनमानी की। इस मामले में पट्टी पुलिस ने वसिम खां, मकबूल, सोनू,  लालबाबू के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1), 351(3) व 5g/6 पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई श्यामसुंदर गिरि, ज्योति सविता, पवन अवस्थी, दीपक कुमार व राजेश सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button