पूर्वांचलराज्य

आरक्षण और संविधान बचाने के लिए सपा कटिबद्धः श्यामलाल पाल

भदोही (संजय सिंह). पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को अधिकार तभी मिलेंगे, जब उचित रूप से आरक्षण का हक सबको मिलेगा। संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कटिबद्ध है। यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कही।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने चित्रांगन लान आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा, बाबा साहब ने आरक्षण को संवैधानिक दर्जा 1950 में दिया था। उनका उद्देश्य हजारों सालों से उनकी संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देना था। बहुजन समाज के राजनीतिक उत्थान का सपना साहूजी महाराज ने पूरा किया।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार आरक्षण की व्यवस्था पर अमल न करके उसे समाप्त कर रही है। सरकार, युवाओं को नौकरी भी सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है, जिसे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए। दलित, पिछड़े, वंचितों को उनका हक न मिलने पर समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए कटिबद्ध है।

अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और संचालन ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। बैठक में पूर्व सांसद रमेश बिंद, विधायक जाहिद बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, रामयज्ञ पाल, अंजनी सरोज, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, श्यामला सरोज, कल्लन यादव, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद सपा पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष केशनारायण यादव के भाई के दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया। इसी तरह अहिमनपुर के अलावा तिवरी में जिला उपाध्यक्ष मंटू सिंह के मां के निधन पर, विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव के पिता के निधन पर कस्तूरीपुर में जाकर शोक प्रकट किया। बहुता में पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष काशीनाथ पाल की मां के निधन पर आयोजित शोकपाठ में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button