भारत

8000 करोड़ रुपये देकर जा रहा हूं, जल्द America के बराबर होगा यूपी का रोड नेटवर्कः Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 2024 तक यूपी की सड़कों पर खर्च किए जाएंगे पांच लाख करोड़ रुपये

योगी आदित्यनाथ को दी सलाह, कहा- मुख्यमंत्री यूपी में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाएं

लखनऊ (the live ink desk). केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने कहा, 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में रोड का नेटवर्क  (Road network in Uttar Pradesh ) अमेरिका (America) के बराबर हो जाएगा। इसके लिए केंद्र पांच लाख करोड़ रुपये (five lakh crore rupees) की सड़क परियोजनाओं (road projects) की सौगात देने जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करते हुए बताया कि यूपी में 13 आरओबी बनाए जाएंगे। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान मेंतीन दिनी इंडियन रोड कांग्रेस का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, पैसे की कोई की नहीं है। काम करने वालों की कमी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि वह डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाएं। इसका किराया भी 25 फीसदी तक कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः International Postal Day: देश की सीमा से बाहर भी हमारी मदद करता है डाक विभाग

नितिन गडकरी ने कहा, अगर कोशिश की जाए तो अगले पांच सालों में हम पेट्रोल-डीजल की खपत काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। रोड कांग्रेस में आए इंजीनियरों और विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कहा कि वह निर्माण की गुणवत्ता तय करें। छह इंच की सीमेंट की सड़क 25 साल तक बिना किसी मरम्मत के चल सकती है। उन्होंनेइंजीनियरों का आह्वान किया कि वह भगवान विश्वकर्मा के रूप में काम करें। हम विकासशील राज्य है, इसलिए यहां हर रुपये की कीमत है।

नितिन गडकरी ने कहा, भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत जरूरी है। इसके विकास में देश के इंजीनियरों की अहम भूमिका होती है। हमें भारत को पांच खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाना है। इस दौरान उन्होंने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के निर्माण का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ेंः Air Force Day 2022: सुखना लेक पर तेजस, राफेल और सुखोई-30 ने दिखाया दम

8000 करोड़ से इन सड़कों का होगा निर्माणः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी में आठ हजार करोड़ रुपये की जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी है, उसमें 13 आरओबी (रेल ओवरब्रिज) शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों पर बनने वाले आरओबी पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 1700 करोड़ रुपये से गाजीपुर जिले में एनएच-31 पर गाजीपुर-बलिया हाईवे, यूपी बिहार राज्य सीमा खंड पैकेज के तहत हृदयपुर से शाहपुर खंड के लिए फोरलेन हाईवे, 1200 करोड़ रुपये से शाहाबाद-हरदोई बाईपास का निर्माण होगा। इसके अलावा 2000 करोड़ रुपये मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर हाईवे पर खर्च किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक कारों पर सालभर की वेटिंगः नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में जनसंख्या औरवाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में ग्रीन हाईवे विकसित किए जा रहे हैं। उनका सपना ई-हाईवे का है। अगले महीने वह ई-ट्रक लांच करने वाले हैं। गडकरी ने हाइड्रो कार की भी चर्चा की, साथ ही यह भी बताया कि आज भारत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की वेटिंग एक साल की है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सड़क परिवन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद, लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे। नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button