सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हमः सुरेश जैन

टीएमयू में कुलाधिपति ने पीएनबी के आला अफसरों ने किया प्लांटेशन
मुरादाबाद. तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी कैंपस में कुलाधिपति सुरेश जैन ने गुरुवार को पौधरोपण किया। कुलाधिपति के साथ पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर बलवीर सिंह और सर्किल हेड आनंद कुमार ने भी पौधा लगाया।
कुलाधिपति जैन ने कहा, मेरा स्पष्ट मत है, सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम… सरीखे संकल्प को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को आत्मसात करना होगा। इसे एक आंदोलन का रूप देना होगा। एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने कहा, अब हमें बर्थ डे से लेकर मैरिज सरीखे खुशी के पलों में बतौर उपहार छायादार और फलदार पौधों का उपहार देकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाना होगा।
पौधरोपण के समय टीएमयू के डिप्टी डायरेक्टर अकाउंटस गौरव अग्रवाल समेत टीएमयू पीएनबी कैंपस ब्रांच के अफसर आदि भी मौजूद रहे। क्लीन टीएमयू-ग्रीन टीएमयू के अपने संकल्प के प्रति तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रतिबद्ध है। प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए 140 एकड़ में आच्छादित यूनिवर्सिटी कैंपस में बीस हजार से अधिक छायादार-फलदार वृक्षों के संग-संग सुगंधित फूलों के पौधे इसके साक्षी हैं।
ईको-फ्रेंडली इस भव्य कैंपस में औषधीय वृक्षों में अमलताश, कचनार, अंजीर, जामुन, बेल, बालमखीरा, नीम, बकैन आदि है। पूरा कैंपस पर्यावरण अनुकूल वृक्षों के अलावा फलवृक्षों, औषधीय वृक्षों से हरा-भरा है। मौसम के अनुसार कैंपस विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सुसज्जित रहता है।




