ताज़ा खबर

PET: 15 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

पांच सेक्टर में बांटे गए केंद्र, दो पालियों में होगी परीक्षा, कक्ष में मोबाइल और घड़ी प्रतिबंधित

सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे परीक्षा केंद्र

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 15 व 16 अक्टूबर को होगी। दो पालियों में होने वाली preliminary qualifying examination के लिए जनपद में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 27648 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे परीक्षा ली जाएगी।

यह भी पढ़ेंः ठठरा के विजयप्रकाश का था खेत में मिला शव

जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने नकलविहीन preliminary qualifying examination करवाने केलिए प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापको, सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को पांच सेक्टरों में विभाजित करते हुए श्याम, राजाराम, अश्विनी सिंह, अशोक प्रजापति, महेंद्र यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में नकल करवाने वालोंकेखिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला पशु तस्कर 

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे, पीसीओ आदि बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान/उपकरण, घड़ी अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। महिला परीक्षार्थियों के तलाशी के लिए विधिवत इनक्लोजर/केबिन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा दिए गए अनुदेशों का अक्षरशः पालन करवाया जाए।

बताया कि सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रव्यवस्थापकों को परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश एवं सिटिंग व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, प्रकाश और सीसीटीवी कैमरा अनवरत चालू हालत में मिलना चाहिए। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि कोषागार से प्रश्नपत्र ले  आने-जाने और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल में शायरों ने पढ़े नबी ए करीम की शान में क़सीदे

जनपद के इन केंद्रों पर होगी परीक्षाः डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, एमए समद इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज, भदोही  गर्ल्स इंटर कॉलेज, इंद्रबहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, सेवा इंटर कॉलेज मोढ़, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज  गोपीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, काशी नरेश रांची महाविद्यालय ज्ञानपुर ब्लॉक 1, ब्लॉक 2, महर्षि शिवब्रत लाल इंटर कॉलेज राधास्वामी धाम, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई, राम सजीवन लाल इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button