बुंदेलखंड

दक्षता आकलन शुरूः बीएसए ने बच्चों से किया सवाल-जवाब, दिखे संतुष्टि के भाव

बीएसए भूपेंद्र नारायण ने कई स्कूलों का किया भ्रमण

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह की अगुवाई में निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में निपुण से संबंधित दक्षताओं के आकलन का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रथम दिवस में कंपोजिट विद्यालय चितईपुर, पीएस गोपीगंज प्रथम एवं पीएस गोपीगंज द्वितीय में कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों का आकलन किया गया।

यह भी पढ़ेंः मिटटी का टीला ढहने से दो महिलाओं की मौतः अधूरी रह गई घर को सजाने की चाहत

आकलन के लिए एसआरजी विनय पांडेय एवं रत्नेश पांडेय के साथ 3 एआरपी की 2 टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा इन विद्यालयों पर छात्रों के आकलन का कार्य किया गया। आकलन की प्रक्रिया के दौरान स्वयं बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी विद्यालयों पर पहुंचे और आकलन प्रक्रिया की समीक्षा की। उनके द्वारा आकलन कर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसके बाद सभी स्कूलों में वे छात्रों से मिले और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर बातें की तथा इसी दौरान प्रश्नों के माध्यम से वे भी छात्रों का आकलन करते नज़र आये।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने दी दीपावली की सौगात, प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस

बीएसए ने बताया गया कि गोपीगंज प्रथम व द्वितीय में कुल 112 छात्र तथा चितईपुर में कुल 125 छात्रों का आकलन निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से किया गया। आकलन की पूरी प्रक्रिया में छात्र अति उत्साहित दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button