
प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). कुंडा पुलिस ने हर्ष फायरिंग के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रोडवेज बस अड्डा के पास से की गई है। अभियुक्त लीलापुर थाना क्षेत्र का निवासी है। अभियुक्त ने एक समारोह में लाइसेंसी बंदक से फायर किया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।
हर्ष फायरिंग के इस मामलेमें कुंडा पुलिस ने अपराध संख्या 381/2023, धारा 307 व 25(9)/30 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था।
प्रभारी निरीक्षक कुंडा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एसआई रविशंकर तिवारी मय हमराह कांस्टेबल विनोद कुमार, अतुल कुमार ने अभियुक्त रामअभिलाख पुत्र दरगाही (निवासी ग्राम गडेहरी, विक्रमपुर, लीलापुर, हालपता कोतवाली देहात) को गिरफ्तार किया गया है।
यह गिरफ्तारी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के पास से की गई है। आवश्यक कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में आरोपी का चालान भेज दिया गया।



