प्लेटलेट्स की जगह प्लाज्मा बेच रहा था यह गिरोह, दस गिरफ्तार
मौत होने के बाद हरकत में आई प्रयागराज पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
18 पाउच प्लाज्मा, तीन पाउच तथाकथित प्लेटलेट्स, तीन वाहन बरामद
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जनपद में गलत प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने से प्रदीप पांडेय की मौत के बाद हरकत में आई प्रयागराज पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थाना कोतवाली और एसओजी कीसंयुक्त टीम ने नकली प्लेटलेट्स बेचनेवाले कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 18 पैकेट प्लाज्मा, तीन पाउच तथाकथित प्लेटलेट्स, 1.2 लाख रुपया नगद, तीन दोपहिया और 13 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ेंः Global Hospital and Trauma Center के डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज
यह भी पढ़ेंः Prayagraj: जिलाधिकारी ने पूछा- रोजाना प्लेटलेट्स की खपत कितनी है

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि धरे गए लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह निर्धारित शुल्क पर ब्लड बैंक से प्लाज्मा खरीदता है। एक पाउच में 350 एमएल प्लाज्मा रहता है। खाली पाउच व नकली रैपर की मदद से इसी प्लाज्मा को 50-50 एमएल के पाउच में पैक करके प्लेटलेट्स बताते हुए बेच दिया जाता है। इसके लिए प्रति पाउच तीनसे पांच हजार रुपये की वसूली की जाती है। यह गोरखधंधा काफी समय से चला आ रहा था।
यह भी पढ़ेंः समय से कर लें दीपावली, भैजादूज और छठ पूजा की तैयारीः जिलाधिकारी
पूछताछ में पता चला कि गिरोह का एक सदस्य सरफराज ग्लोबल लैब में काम करता है। जबकि कुछ सदस्य मरीजों व तीमारदारों की तलाश में लगे रहते हैं। धरे गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि एसओजी प्रभारी राजेश उपाध्याय की अगुवाई में संयुक्त पुलिस टीमों ने दस लोगों को एसआरएन मर्चरी के पिछले गेट के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से बरामद प्लाज्मा व प्लेटलेट्स को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ सुंसगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः खादी ग्रामोद्योग बोर्डः दोना-पत्तल, पापकार्न मेकिंग मशीन का वितरण
इन धंधेबाजों की हुई गिरफ्तारीः प्रदीप कुमार पटेल (निवासी देवरिया कला, करछना), योगेश्वर सिंह (ग्राम गड़ा, कोरांव), प्रवीण पटेल (ग्राम दक्षिण, लालगंज, मिर्जापुर), विकास पटेल (ग्राम घूमर मैना, लालगंज, मिर्जापुर), अभिषेक पटेल (ग्राम पूरा लोकल, लालगंज, मिर्जापुर), सरफराज (महलिया, माइल, देवरिया), दिलीप शुक्ल (गजाधरपुर, कोरांव), सुनील पांडेय (लीलापुर खुर्द, सराय इनायत), दिलीप पटेल (घटवासन आई, करछना) और राघवेंद्र सिंह उर्फ राहुल (गड़ा, कोरांव)।

