पूर्वांचलराज्य

साइबर क्राइम थाना ने वापस करवाए 48 हजार रुपये

भदोही (संजय सिंह). साइबर फ्राड के एक मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने 48000 रुपये खाते में वापस करवाए। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम और लूटी गई रकम को वापस करवाने के लिए साइबर क्राइम लगातार प्रयासरत है।

सुरियावां थाना क्षेत्र के चकभवानीदास भिखारीरामपुर निवासी परमानंद यादव पुत्र राजेश यादव ने सुरियावां थाने में प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि 25 मई, 2024 को उनके खाते से फ्राड कर 48,000 रुपये का फ्राड कर लिया गया। यह शिकायत सुरियावां थाने पर आयोजित जनसुनवाई में की गई थी।

थाने से यह मामला साइबर क्राइम पुलिस थाना पहुंचा, जहां साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही कर निकासी पर रोक लगवाते हुए फ्राड की गई संपूर्ण धनराशि (48,000 रुपये) की वापसी कराई । आवेदक द्वारा अपने खाते से फ्राड की गई धनऱाशि वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हर पल रहें सतर्क

प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने जनपदवासियों से हर वक्त सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई एप्लीकेशन डाउनलोड़ न करें। वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले पूरी जानकारी लें। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारापैसा मांगे जाने पर पूरी सतर्कता बरतें। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button