डीजे बजाने के विवाद में युवक पर कातिलाना हमला
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). दीपावली की रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई, लेकिन मामला बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान हुई मारपीट में प्राइमरी का टीचर धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मारपीट का यह विवाद यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ेंः दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एडीजी, डीएम, आईजी और एसएसपी, बुजुर्गों का लिया आशीष
जानकारी के मुताबिक करछना के सुलमई गांव में दीपावली की रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और इस दौरान हुई मारपीट में आशीष कुमार (27) पुत्र चैतूराम घायल हो गया। देर रात हुए इस हादसे के बाद सूचना पाते ही करछना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आशीष कुमार को एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ेंः E-mail ID बदलकर एक लाख उड़ाया, साइबर सेल ने एक घंटे में वापस करवाए 81 हजार रुपये
करछना पुलिस ने बताया कि आशीष को एसआरएन में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के तरफ से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।