
भदोही (संजय सिंह). ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के असनाव के पास हुई एक दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। यह हादसा मोटरसाइकिल के बेकाबू होने कीवजह से हुआ। बाइक पर तीन लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के लक्ष्मणपट्टी निवासी श्यामसुंदर गौतम, पिंकू गौतम और लकी गौतम गुरुवार की शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप असनाव के नजदीक बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बाइक सवार गिर पड़े।
राहगीरों की सूचना पर तीनों को इलाज के लिए सीएचसी ज्ञानपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान श्यामसुंदरकी मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। विधिक कार्यवाही करते हुए शव को चीरघर भेज दिया गया है।





One Comment