अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

शंकरगढ़ में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर सीज

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस व खनन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। चन्दनवा चरिहारी पहाड़ी क्षेत्र में गैरकानूनी खनन की सूचना पर त्वरित छापेमारी करते हुए टीम ने खनिज से लदे 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से पकड़कर नियमानुसार सीज कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, जब्त सभी वाहन अवैध रूप से खनन किए गए खनिज के परिवहन में संलिप्त पाए गए। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया। खनन नियमों के उल्लंघन को लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व शंकरगढ़ थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने किया, जिसमें खनन विभाग के खान निरीक्षक वैभव सोनी सहित पुलिस बल की टीम शामिल रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह के साथ खान निरीक्षक वैभव सोनी, मय टीम, एसआई शिवकुमार यादव, अनिल कुमार मिश्र, हे0का0 अरविन्द तिवारी और का0 विशाल सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button