ताज़ा खबरसंसार

अगर राष्ट्रपति चुनाव हारा तो 2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगाः डोनाल्ड ट्रंप

The live ink desk. पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति और मौजूदा 2024 रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि अगर वह मौजूदा चुनाव हार जाते हैं, तो वह 2028 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। डोनाल्ड ट्रंप, मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से लगातार तीन बार से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनते आ रहे हैं।

सिनक्लेयर मीडिया ग्रुप को दिए एक साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव हो सकता है। चाहे वह हारें या फिर जीतें। ट्रंप से जब पूछा गया कि यदि वह सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस  (भारतीय मूल की) से चुनाव हार जाते हैं तो क्या दोबारा चुनाव लड़ेंगे।

इस सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं यह चुनाव हार रहा हूं। मैं यह होता नहीं देख रहा हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे आशा है हम चुनाव में कामयाब होंगे। गौरतलब है कि अमेरिकी कानून के तहत कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बन सकता।

ऐसे में अगर ट्रंप (Donald Trump) चुनाव जीतते हैं तो भी वह 2028 का राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) नहीं लड़ सकते हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने हार का जिक्र पहली बार किया है। बीते गुरुवार को इजरायली अमेरिकन काउंसिल के कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर मैं चुनाव हारा, तो इस हार के लिए अमेरिका के यहूदी वोटर भी जिम्मेदार होंगे।

वैसे, अमेरिका में तकरीबन 2% के आसपास यहूदी आबादी है। नवंबर, 2024 में होने वाला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) दिलचस्प होता हुआ दिखाई दे रहा है। पूरी दुनिया की निगाह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर है। देखते हैं दक्षिणपंथी डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आते हैं या फिर लेफ्ट विंग की कमला हैरिस (Kamala Harris) को यूएसए की कमान मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button