
भदोही (संजय सिंह). एक राय होकर मकान में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौच, धमकी देने के मामले में फरारी काट रहे अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की गई है।अदालती आदेश के बाद पुलिस ने मुनादी करवाते हुए आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा करवाई। यदि आरोपी समय से हाजिर नहीं होता तो धारा 83 (कुर्की) की कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला भदोही थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने धारा-147, 148,149, 323, 325, 504, 506, 452, 336 व 3(1) द ध एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मामले में अभियुक्त सूर्या उर्फ दानिश पुत्र नियाज अहमद (जाहिदपुर, नई बाजार, भदोही) वांछित है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है।
अभियुक्त दानिश को नियत तिथि तक न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए आदेशित किया गया है। यदि उक्त अवधि में अभियुक्त उपस्थित नहीं होगा तो नियमानुसार उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना भदोही, चौकी नई बाजार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान एवं नगर पंचायत नई बाजार के कार्यालय बोर्ड पर उदघोषणा कर मुनादी (डुगडुगी) कराई गई एवं 82 सीआरपीसी की नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा की गई।


