अपराध समाचार

झारखंड से आए और किराए पर कमरा लेकर करने लगे साइबर ठगी, आधा दर्जन गिरफ्तार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). कर्नलगंज और साइबर सेल ने झारखंड के रहने वाले आधा दर्जन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग प्रयागराज में किराए पर रहकर साइबर ठगी करते थे। इसके लिए आधा कार्ड में पता बदलवाकर बैंक में खाता खुलवा रखा था। पुलिस ने इन सभी के कब्जे से 33 हजार रुपया नगद, एक टैबलेट, छह मोबाइल, 25 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक, 30 एटीएम कार्ड, 17 आधार कार्ड, सात पैन कार्ड, दो बैंक खाता एक्सिस किट और 13 सिमकार्ड बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्त में आए मुख्य अभियुक्त विकास दासपुत्र बंधन दास (निवासी पचपंड़गंज, खरियोडीह, हीरोडीह, गिरिडीह, झारखंड) ने बताया कि वह अपने जिले के लड़कों को यहां लाकर किराए पर रखता है और उनके आधार कार्ड में पता बदलवाकर उनका अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाता है, जिसके जरिए ठगी की जाती है। इस गैंग ने विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया और पता बदलवाकर खुलवाए गए बैंक खातों में रकम मंगवाई गई।

यह भी पढ़ेंः ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने एक महिला समेत तीन वारंटियों को दबोचा

इसी तरह की एक जालसाजी बनारस से की गई। उक्त गिरोह ने बनारस के निवासी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ साइबर ठगी की और उनके खाते से 1.02 लाख रुपये पार कर दिया। इसका केस बनारस के मड़ुवाडीह थाने में सुसंगत धाराओं में दर्ज है। पुलिस ने विकास दास के अलावा राकेश कुमार पुत्र पुत्र हुरो मंडल (गिरिडीह, झारखंड), मनीष कुमार मंडल पुत्र महेंद्र मंडल (गिरिडीह, झारखंड), संतोष कुमार राय पुत्र जागेश्वर राय (गिरिडीह, झारखंड), गोविंद मंडल पुत्र स्व. पोखन मंडल (गिरिडीह, झारखंड) और करण कुमार मंडल पुत्र तेजपाल मंडल (गिरिडीह, झारखंड) से पूछताछ की और चालान भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में कर्नलगंज इंस्पेक्टर अमरनाथ राय, सब इंस्पेक्टर रामबहादुर साहनी, साइबर सेल के दरोगा विनोद यादव, जयप्रकाश, सनोज यादव, आशीष शर्मा, सचिन यादव, आशीष यादव, अमित कुमार, पंकज कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button