भूपेंद्र पटेल ही बनाए जाएंगे गुजरात के मुख्यमंत्रीः अमित शाह
नई दिल्ली (the live ink desk). केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी दिसंबर में हो रहे गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो भूपेंद्र पटेल ही गुजरात के मुख्यमंत्री होंगे। गृहमंत्री के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भूपेंद्र पटेल ही गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
मालूम हो कि बीजेपी की नजर गुजरात में लगातार सातवीं बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता में आने की है। उल्लेखनीय है कि गुजरात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। गृह मंत्री ने सीएनएन, न्यूज़-18 के एक कार्यक्रम में कहा, अगर गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलता है तो भूपेंद्र पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
यह भी पढ़ेंः एयर इंडिया पर 14 लाख अमेरिकी डालर का जुर्माना
यह भी पढ़ेंः MIZORAM: पत्थर की खदान से आठ शव बरामद
भूपेंद्र पटेल ने सितंबर 2021 में विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला था। भूपेंद्र पटेल थापटेल घाट लोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली दफा विधायक बने हैं और इस बार भी भूपेंद्र पटेल को इसी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा और दूसरे फेज की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। फिलहाल राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।




