जिला स्तरीय वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता 24 को
प्रतापगढ़ (मनीष सिंह बिसेन). जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने अवगत कराया कि जिला खेल कार्यालय तत्वावधान में 24 नवंबर 2022 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालकों की वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
यह प्रतियोगिता प्रातः आठ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रांगण में आयोजित की जा रही है। विजेता एवं उपविजेता टीमों को विभागीय नियमानुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
यह भी पढ़ेंः सड़क पर हमेशा बाएं चलें, लालबत्ती को कभी भी क्रास न करेः सीओ
यह भी पढ़ेंः अग्निवीर भर्ती रैलीः अयोध्या में आज से भर्ती प्रक्रिया शुरू, एडवाइजरी जारी



