अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

अधिवक्ता संघः बारा विधायक डा. वाचस्पति ने नई टीम को दिलाई शपथ

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). बारा तहसील ( Bara Tehsil) सभागार में मंगलवार को अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह भव्य और अनुशासित माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की व्यापक उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक डॉ. वाचस्पति ने नवगठित कार्यकारिणी को न्याय सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की आधारशिला हैं और बारा तहसील में उनकी भूमिका हमेशा जनहित में सक्रिय रही है। उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम ने प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए त्वरित एवं प्रभावी न्याय व्यवस्था की आवश्यकता बताई।

नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी कार्यप्रणाली का आश्वासन दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, मंत्री कौशल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष दल बहादुर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील दत्त त्रिपाठी एवं अशोक पाल तथा कार्यकारिणी सदस्य अमिताभ त्रिपाठी, संजीत सिंह और चंदन साहू ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, वादकारियों की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी सुझाव रखे। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गणेश द्विवेदी ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता गया प्रसाद त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, बनकटा महराज, विजय कुमार निषाद श्यामू, नीरज केसरवानी, जगत शुक्ला, प्रकाश सिंह, नितेश निषाद, शक्तिमान पाल, सुरेंद्र केसरवानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर संगठन की एकता और न्याय सेवा के संकल्प को दोहराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button