अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

कपारी के पास तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पांच गंभीर

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनापार के शंकरगढ़ (Shankargarh) थाना क्षेत्र के कपारी के समीप मंगलवार शाम लगभग चार बजे भीषण सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजार से लोहगरा लौट रहे यात्रियों के वाहन को एक अज्ञात तेज रफ्तार चारपहिया ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों में अंकिता (26) पत्नी नंदलाल, लबी (4) पुत्री नंदलाल, नंदलाल (28) पुत्र रामलाल, गुड़िया (40) पत्नी चंद्रशेखर और नंदन कुमार (23) पुत्र राजाबाबू, सभी निवासी लोहगरा, बारा शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सीएचसी शंकरगढ़ (Community Health Centre Shankargarh) पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को एसआरएन (Swaroop Rani Nehru Hospital) रेफर किया, हालांकि परिजन उन्हें निजी साधन से सतगुरु अस्पताल ले गए, जहां उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर आवागमन सामान्य कराया और फरार चारपहिया वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button