इंडोनेशिया में 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप से मची तबाही, 44 की मौत
नई दिल्ली (the live ink desk). इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी जावा (Java) प्रांत मे सोमवार को आए भूकंप (Earthquake) में कम से कम 44 लोगों की मृत्यु ( 44 killed) हो गई है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल (dozens injured) बताए जा रहे हैं। भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई है। हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस भूकंप की वजह से सैकड़ों मकान ढह गए हैं।
Also Read: गुजरात के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी की इंट्री, दो रैलियों को करेंगे संबोधित
Also Read: आतंकवाद के जड़ से खत्म होने तक हम रुकने वाले नहीः नरेंद्र मोदी
एक समाचार एजेंसी के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सियांजुर सिटी (Siyanjur City) के स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि इस भूकंप में अब तक कम से कम 44 लोगों की मौत हुई है। यूएसजीएस के मुताबिक रेक्टर स्केल पर इस भीषण भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई है। मीडिया के मुताबिक भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 100 किलोमीटर दूर सियांजुर सिटी को बताया गया है।
सरकारी अधिकारी ने कहा कि संभव है कि मृत्यु और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। इस भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं। जिसमें भूकंप के बाद ढही इमारतों को देखा जा सकता है। बताया जाता है कि सुबह भी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसके कारण डरे हुए लोगों ने इमारतों को खाली कर दिया था।


