अवधउत्तर प्रदेश समाचारपश्चिमांचलराज्य

31 दिसंबर तक चलेगा संगठन का सदस्यता अभियानः गहलौत

लखनऊ। अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत (अपवा) ने शनिवार से अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में एक साथ चलाया जाएगा।

अपवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने बताया कि संगठन लंबे समय से पत्रकारों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। इसमें पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार आयोग, बीमा और मानदेय, वरिष्ठ पत्रकार पेंशन, दुर्घटना आर्थिक सहायता, परिवहन निगम की बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकार सुविधाएं, बिना जांच प्राथमिकी रोकना और पत्रकार मामलों की सुनवाई विशेष कोर्ट में कराने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

गहलौत ने कहा कि संगठन सरकारों और प्रधानमंत्री को कई ज्ञापन सौंप चुका है और अपवा लगातार इन मांगों को पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि संगठन हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा और अंततः सरकार पत्रकारों के अधिकारों को मान्यता देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button