इंडोनेशिया में आए भूकंप में हताहतों की संख्या 268 हुई, 160 से अधिक लोग लापता
नई दिल्ली (the live ink desk). इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को 5.6 तीव्रता के आए विनाशकारी भूकंप (Indonesia earthquake) के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हो गई है। जबकि 160 से ज्यादा लापता बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भूकंप का केंद्र राजधानी जकार्ता से 100 किलोमीटर दूर सियांजुर सिटी में था।
यह भी पढ़ेंः वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में अंधाधुंध फायरिंग, दस लोगों की मौत
यह भी पढ़ेंः Brazil election: जैर बोलसोनारो ने चुनाव परिणाम को दी चुनौती
इस भूकंप में इंडोनेशिया का जावा द्वीप सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक नुकसान यहीं पर हुआ है। अभी भी यहां पर है राहत बचाव अभियान जारी है। गिरी हुई इमारतों के मलबों से लोगों को निकाला जा रहा है। इस दौरान भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आ रही हैं।
भूकंप के बाद आने वाला हल्का झटका भी महसूस किया जा रहा है। इसी क्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भूकंप से क्षतिग्रस्त और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। दौरा करने के बाद उन्होंने कहा है कि वह क्षतिग्रस्त हुए मकानों और आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्निर्माण में पूरी मदद करेंगे। अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।



