अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

टकटई बार्डर पर चेक की गई एक-एक गाड़ी

नववर्ष और माघ मेला के मद्देनजर शंकरगढ़ पुलिस सतर्क, हटवाया गया अतिक्रमण

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). नववर्ष और आगामी माघ मेला को देखते हुए यमुनापार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई और टकटई बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।

प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में थाना शंकरगढ़ पुलिस फोर्स ने टकटई बॉर्डर से शिवराजपुर चौराहे तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए नियमों के तहत चालान किए गए। इसके साथ ही शिवराजपुर चौराहे पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माघ मेला और नववर्ष के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे चेकिंग और अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

पुलिस की इस सक्रियता से जहां आम राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने राहत महसूस की, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button