अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

शंकरगढ़ में सड़क हादसे में गोवंश की मौत, विहिप ने जताई नाराजगी

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). नगर पंचायत शंकरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र में गोवंश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से थाना शंकरगढ़ में लिखित शिकायत दी गई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि इलाके में बिना रोक-टोक तेज गति से अज्ञात वाहनों का आवागमन हो रहा है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं और गोवंश की जान जोखिम में बनी हुई है।

विहिप के शंकरगढ़ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लाइनपार चौराहा, पावर प्लांट और अल्ट्राटेक गेट के आसपास इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

संगठन ने पुलिस से मांग की है कि हादसे में शामिल वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button