अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

रिंग रोड और गंगा सेतु के निर्माण में मानकों का रखें ध्यानः केशवप्रसाद मौर्य

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नैनी से झूंसी को जोड़ने वाले रिंग रोड और गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और सुरक्षा मानकों को लेकर कार्यदायी संस्था से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्रीय यातायात को सुगमता मिलेगी और आमजन को बड़ा लाभ होगा, इसलिए निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को भी नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने और गुणवत्ता की सतत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाना अनिवार्य है।

निरीक्षण के अवसर पर जनप्रतिनिधि, कार्यदायी संस्था जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button