समाजवादी चिंतक विनय सिन्हा को रसूलाबाद घाट पर दी गई अंतिम विदाई

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं लोक स्वतंत्रता सेनानी श्री विनय सिन्हा का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 9 जनवरी को तेलियरगंज स्थित रसूलाबाद घाट पर पूरे सम्मान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान उनके पुत्र अभिनव सिन्हा ने उन्हें मुखाग्नि दी। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और जनवादी विचारधारा से जुड़े लोग उपस्थित रहे। परिवार की ओर से पुत्र अभिनव सिन्हा, पुत्री वत्सला, बहू खुशबू, दामाद सिद्धार्थ सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मित्रों, सहयोगियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनके सामाजिक सरोकारों और वैचारिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और जन आंदोलनों से जुड़े अनेक प्रमुख चेहरे शामिल थे। कमल उसरी ने कहा सभी ने विनय सिन्हा को सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनपक्षधर राजनीति का सशक्त प्रतीक बताते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इलाहाबाद नागरिक समाज के सह-संयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि विनय सिन्हा का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनका जाना सामाजिक और वैचारिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान हुई श्रद्धांजलि सभा में वत्सला, खुशबू, सिद्धार्थ, अन्वी, यान्या, नव्या, हरिश्चंद्र द्विवेदी, सुभाष चंद्र पांडे,सुनील कुमार शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी, आनंद मालवीय, आशीष मित्तल, कमल उसरी, राजवेंद्र सिंह, शंकर लाल साहू, राम निहोर पाल, अविनाश मिश्रा, नसीम अंसारी, पद्मा सिंह, अंशु मालवीय, सीमा आजाद, राजेश सचान,इरशादुल्लाह, राजकुमार, ऋषेश्वर उपाध्याय, शुभम मोदनवाल, अभिषेक शुक्ला, विभूति विक्रम, प्रकर्ष मालवीय, सईद सिद्दीकी, अनुग्रह नारायण सिंह, विश्वेश राजरत्नम, पंकज पांडे, अवधेश आनंद, अनंत बहादुर यादव, धर्मेंद्र यादव सहित तमाम जनवादी साथी उपस्थित रहे।


