अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

प्रतापगढ़ः आठ वांछित आरोपितों पर 50-50 हजार का इनाम

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सभी वांछित आरोपित नगर कोतवाली क्षेत्र से संबंधित हैं।

पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्र ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इन फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके तहत पुलिस की विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

इनाम घोषित किए गए आरोपितों में इरशाद पुत्र मेंहदी, हसन अली उर्फ सोनू पुत्र लतीफ, रियाज पुत्र शोहराब, नसीब पुत्र हकीम, रिजवान उर्फ बबलू पुत्र मुस्तकीम, सहबान पुत्र मुस्तकीम, नियाज पुत्र शोहराब तथा इरफान पुत्र शौकत अली उर्फ ननकऊ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपित हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और जल्द ही इन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button