उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

सुरक्षा व्यवस्था खंगालने को स्टेशन पहुंचे एसपी अभिमन्यु मांगलिक

भदोही क्षेत्र में पुलिस ने किया सघन सुरक्षा अभियान, संदिग्धों और वस्तुओं की ड्रोन से निगरानी

भदोही (संजय सिंह).  77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भदोही पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इस अभियान का संपूर्ण संचालन पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में किया गया।

थाना भदोही क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, प्रमुख सार्वजनिक स्थल और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक कुमार मिश्रा ने किया।

अभियान के दौरान भदोही स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। ड्रोन निगरानी के माध्यम से भी सुरक्षा पर पैनी नजर रखी गई। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा जांच अभियान में थाना भदोही पुलिस टीम, एलआईयू भदोही और डॉग स्क्वाड भदोही की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button