पुलिस ने 115 मोबाइल धारकों को दिया तोहफा, 18.40 लाख के मोबाइल बरामद

भदोही (संजय सिंह). राष्ट्रीय मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर भदोही पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत जनपद में खोए हुए 115 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹18,40,000 है। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री अलभमन्रुमाांगललक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य आम जनता के खोए हुए मोबाइल फोन उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस पहुँचाना था। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल की देखरेख में सभी थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों ने CEIR पोर्टल, 112 डायल और जिओलोकेशन तकनीक का उपयोग कर मोबाइलों का ट्रेसिंग और बरामदगी सुनिश्चित की।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर तुरंत मोबाइल का IMEI नंबर पोर्टल में दर्ज किया गया और उसके आधार पर ट्रेसिंग की गई। लगातार समीक्षा और फॉलो-अप के बाद जिले में 115 खोए हुए मोबाइल सुरक्षित बरामद किए गए।
आज, 25 जनवरी 2026 को भदोही पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए अपना धन्यवाद व्यक्त किया और अभियान की सफलता पर खुशी जताई।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोबाइल खो जाने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल या 112 डायल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएँ ताकि ऐसे अभियान के तहत मोबाइल जल्द से जल्द बरामद किए जा सकें।
