अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

PPGCL में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पीपीजीसीएल बारा पावर प्लांट (PPGCL) में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय तरीके से किया गया। समारोह में संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपनाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से PPGCL के सीईओ अशोक पांडा, चीफ ओएंडएम, हेड एचआर एंड एडमिनिस्ट्रेशन, हेड एफजीडी प्रोजेक्ट और हेड सिक्योरिटी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एकता, समर्पण व सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश साझा किया।

इस अवसर पर सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और संयंत्र की 24×7 सुरक्षित और निर्बाध संचालन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सीईओ अशोक पांडा ने अपने संबोधन में कहा, “ऊर्जा और विद्युत क्षेत्र राष्ट्रनिर्माण की रीढ़ हैं। विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार है। हमारे इंजीनियरों, बिजनेस पार्टनर्स और सहयोगी टीमों का समर्पण सच्ची सेवा भावना का प्रतीक है।”

समारोह के समापन पर सभी उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने सुरक्षा, गुणवत्ता और नियमों के पालन के साथ राष्ट्रहित में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

पीपीजीसीएल बारा पावर प्लांट (PPGCL) में आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह न केवल देशभक्ति का प्रतीक बना, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र के माध्यम से राष्ट्रीय विकास और निर्माण के संकल्प को भी नई मजबूती दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button