अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

VL पब्लिक इंटर कॉलेज में दिखा राष्ट्रोत्सव का उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

प्रयागराज (श्याम प्रकाश सिंह). वी.एल. पब्लिक इंटर कॉलेज, घूरपुर परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र कुमार रहे, जिनका विद्यालय परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, प्रेरक संदेशों और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने संविधान के मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाई।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण शंकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए छात्रों को अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान राजेश कुमार द्विवेदी ने अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे। समापन अवसर पर प्राचार्य द्वारा स्मृति चिह्न वितरित किए गए। वहीं कॉलेज के संरक्षक पुष्पराज सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button