अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

प्रयागराजः भीषण ठंड व कोहरे के चलते में कक्षा आठ तक के स्कूल दो दिन के लिए बंद

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जनपद में लगातार बढ़ती ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश के क्रम में कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में 25 व 26 दिसंबर 2025 को शिक्षण कार्य पूर्णतः बंद रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश (क्रिसमस डे) तथा 26 दिसंबर को भीषण ठंड एवं कोहरे के कारण छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश घोषित किया गया है। इन दोनों दिनों में छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आएंगे।

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और नियमित प्रशासनिक कार्यों एवं विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button