अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

55 लाख की हेरोइन के साथ प्रयागराज में तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). उत्तर प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( ANTF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ANTF की प्रयागराज यूनिट और कर्नलगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को मादक पदार्थ तस्करी में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया,जिसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान बक्शीबांध क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 275 ग्राम हेरोइन और 4,790 रुपये नकद बरामद हुए हैं। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रधान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दारागंज थाना क्षेत्र स्थित नगरखाना झोपड़पट्टी निवासी धर्मेंद्र पटेल के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर कर्नलगंज थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित तस्कर गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं तथा नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन कहां तक फैली हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए इस मामले की गहन जांच की जाएगी और इससे जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button