अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

सिक्स लेन ब्रिजः धीमे निर्माण पर डिप्टी सीएम ने चेताया

उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा. लि. और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना मई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी। केशव प्रसाद मौर्य ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड का निर्माण भी जारी है, जिससे शहर का विकास और आवागमन सुचारू होगा। उन्होंने बताया कि गंगा और यमुना पर कई ब्रिज, आरओबी और फ्लाईओवर का निर्माण भी चल रहा है। साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण का काम भी प्रगति पर है।

इसके उपरांत मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने  कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी के साथ जिला पंचायत सभागार में एशियन मिस मार्शल आर्ट की स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद को पुष्पगुच्छ एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button