रूसी मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमले में यूक्रेन की बिजली गुल, भीषण ठंड में गहराया संकट
नई दिल्ली (the live ink desk). रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए ताजा मिसाइल हमलों (rapid attack of Russian missiles) के कारण यूक्रेन (Ukraine) की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पावर ग्रिड प्रभावित होने के कारण यूक्रेन के कई इलाकों की बिजली काट (Ukraine’s lights go off) दी गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, जब तक पावर ग्रिड को ठीक नहीं कर दिया जाता, तब तक बिजली कटौती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे बहुत से क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
इसी क्रम में स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है की आने वाले दिनों में राजधानी कीव का तकरीबन आधा हिस्सा अंधेरे में रहने को मजबूर होगा, क्योंकि बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी शहर जेपोरजिया में पूरी रात रूस के द्वारा मिसाइल हमला कर महत्वपूर्ण ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में अभी तक किसी के मारे जाने की कोई भी सूचना नहीं है। सोमवार को चार लोग मारे गए थे।
Also Read: बाबरी विध्वंस की बरसीः मथुरा में धारा 144 प्रभावी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Also Read: जबरिया धर्मांतरण संविधान के खिलाफः सर्वोच्च न्यायालय
Also Read: फीफा वर्ल्ड कपः ब्राजील ने दक्षिण कोरिया और क्रोएशिया ने जापान को हराया
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य (जीरो) से नीचे चला गया है। इस ठंड मौसम में ज्यादातर लोग पानी और बिजली के बिना रहने को मजबूर हैं। माना जा रहा है कि इस स्थिति में बहुत से लोग हाइपोथर्मिया के कारण जान गवां सकते हैं। वहीं रूस के कुसक क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि एक तेल टैंकर में आग लग गई है लेकिन कोई मारा नहीं गया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि तेल टैंकर पर हमला किसने किया।
फिलहाल सोमवार को दिए गए बयान में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेसकी ने कहा कि रूस के द्वारा यूक्रेन के ऊपर 70 से ज्यादा मिसाइल अटैक किए गए हैं। ज्यादातर को नाकाम कर दिया गया है, कुल मिलाकर यूक्रेन-रूस युद्ध पर गत दिनों कुछ बातचीत की आस जगी थी, लेकिन रूस द्वारा शर्त के साथ बातचीत करने के प्रस्ताव पर यह ठंडे बस्ते में चली गई।

