अल्ट्राटेकः सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन चालकों को मिला प्रशिक्षण

Ultratech सीमेंट प्लांट, बारा में वाहन जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पाँचवें दिन अल्ट्राटेक सीमेंट, बारा (प्रयागराज) में वाहन चालकों और परिवहन कर्मियों के लिए विशेष सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम टाटा मोटर्स तथा कमिंस–अधिनायक मोटर्स, शंकरगढ़ के सहयोग से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान टाटा मोटर्स की तकनीकी टीम ने नए ट्रक यार्ड में वाहनों की सामान्य और निवारक तकनीकी जांच की। प्रशिक्षण सत्रों में सुरक्षित ड्राइविंग, वाहनों के नियमित रखरखाव और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर दिया गया।
प्लांट लॉजिस्टिक्स टीम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने ड्राइवरों और परिवहन साझेदारों से जिम्मेदार एवं सुरक्षित संचालन अपनाने का आह्वान किया।
अल्ट्राटेक सीमेंट के लॉजिस्टिक्स विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सुरक्षित परिवहन संस्कृति को मजबूती देने का संकल्प व्यक्त किया।