पश्चिमांचल

छात्र-छात्राओं ने ली सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ

मुरादाबाद (the live ink desk). तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में यूनिवर्सिटी की फैकल्टीज और स्टुडेंट्स ने सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की शपथ ली। भारत सरकार एवम् श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर स्वैच्छिक आंदोलन की मुहिम में तेजी लाने को यह शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ेंः Web series Tandav: अमेजॉन प्राइम वीडियो की हेड अपर्णा पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से राहत

यह भी पढ़ेंः भेड़ चोरों का अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 97 भेड़ें बरामद, तीन घटनाओं का खुलासा

यह भी पढ़ेंः एंडीज की पहाड़ियों पर सक्रिय हुआ ज्वालामुखी, राख और धुएं के गुबार से भरा आसमान

वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को सड़क-सुरक्षा के महत्व को बताते हुए कहा, सड़क पर चलते समय हमें यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन अवश्य करना चाहिए। सड़क सुरक्षा हमारी स्वयं की सुरक्षा है। हमारी जागरूकता हमें जीवन दान दे सकती है, न कि हमारी जल्दी या लापरवाही। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा संबंधी नियम अपनाएं। दोपहिया वाहनों के प्रयोग में हेलमेट अवश्य पहनें। कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। एंबुलेंस और फायर बिग्रेड गाड़ियों को पहले रास्ता दें और हमेशा दुर्घटना पीड़ितों की मदद करें।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी इकाई के समन्वयक डॉ. रत्नेश जैन, एआर दीपक मलिक, डॉ. रवि प्रकाश सिंह, डॉ. मुक्ता गुप्ता, पूनम चौहान, पायल शर्मा, शाज़िया सुल्तान, डॉ. सुनील कुमार पांडेय, रंजीत सिंह, विनय कुमार आदि के संग संग सैकड़ों स्टुडेंट्स की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button