संसार

लापता की खोज में गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस कर्मियों समेत छह की मौत

नई दिल्ली (the live ink desk). ऑस्ट्रेलिया (Australia) में पुलिस पर घात लगाकर किए गए एक हमले में 2 पुलिस कर्मियों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है कि उनके ऊपर गोलीबारी तब की गई जब वह क्वींसलैंड (Queensland) के ब्रिसबेन से 270 किलोमीटर पश्चिम में स्थित वेमबिला इलाके में एक लापता व्यक्ति (Missing person) की तलाश कर रहे थे। यह हमला घात लगाकर किया गया। इस प्रकरण में पुलिस ने चारों तरफ लंबी घेराबंदी कर दी है। इसके बाद तीन संदिग्धों को पुलिस ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस पूरे मामले में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Prime Minister Anthony Albanese) ने कहा है कि यह पूरे देश के लिए दिल तोड़ने वाला दिन है। इस हमले में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने अब तक हमलावरों की पहचान आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की है।

यह भी पढ़ेंः चीनी सैनिकों से झड़प पर किरण रिजिजू ने कहा, मुझे अपनी संस्कृति दोबारा जीवित करनी होगी

यह भी पढ़ेंः भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेसी नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर चार पुलिस अधिकारी वेमबिला (wembila) की एक प्रॉपर्टी पर एक व्यक्ति की तलाश करने गए थे। जब वह आगे बढ़ रहे थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें 29 साल के रचेल माइक्रो और 26 साल के मैथ्यू अर्नाल्ड की मौत हो गई। यह दोनों कांस्टेबल थे, तीसरे पुलिस अधिकारी को गोली का छर्रा लगा और चौथे अधिकारी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

इस मामले में क्वींसलैंड पुलिस (Queensland Police) आयुक्त कैटरीना कैरोल ने कहा है कि यह अकल्पनीय घटना है। बीते कई सालों में यह पहली घटना है, जिसमें इतने लोगों की जान गई है। कुल मिलाकर पुलिस पर हमला सुदूरवर्ती इलाका यानी सुनसान क्षेत्र में किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button