अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

सिरसा, कोरांव और भारतगंज को मिले नौ सभासद, निकायों में बढ़ी सक्रियता

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रयागराज जिले की चार नगर पंचायतों में नामित सभासदों की घोषणा किए जाने के बाद स्थानीय निकायों में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जारी अधिसूचना के तहत सिरसा, शंकरगढ़, कोरांव और भारतगंज नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासदों को नामित किया गया है।

नगर पंचायत सिरसा में रिंकू पाठक (पुत्र पारसनाथ पाठक), विजयशंकर (पुत्र शिवचरी) और सिंटू सेठ (पुत्र मिश्रीलाल सेठ) को नामित सभासद बनाया गया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

इसी प्रकार नगर पंचायत कोरांव में धनश्याम स्वर्णकार (पुत्र दयाशंकर स्वर्णकार), कंचन देवी (पत्नी राजमणि कोल) और अमरेंद्र कुमार केशरी (पुत्र चतुर्भुज केशरी) को नामित किया गया है। इनकी नियुक्ति को सामाजिक संतुलन और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व के रूप में भी देखा जा रहा है।

वहीं, नगर पंचायत भारतगंज में सुभाष कनौजिया (पुत्र जंगली प्रसाद), अखिलेश केशरी (पुत्र सुरेश केशरी) और प्रदीप सोनी (पुत्र पन्ना लाल सोनी) को सभासद नामित किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद भारतगंज क्षेत्र में भी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

उल्लेखनीय है कि यमुनापार की चार नगर पंचायतों में कुल 12 नामित सभासदों की नियुक्ति के साथ स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।  शासन की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद चारों नगर पंचायतों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button