ताज़ा खबरपूर्वांचलभारतराज्य

Motihari Encounter: दो अपराधी ढेर,  Police का एक जवान शहीद

The live ink desk. बिहार के मोतिहारी में चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में सोमवार देर रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधी मारे गए, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मारे गए बदमाशों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है, जिन पर आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने दो दिन पहले चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को नेपाली नंबर से धमकी दी थी। इसी इनपुट के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर टीम ने दबिश दी।

पुलिस और एसटीएफ ने जब रामडीहा गांव में आरोपितों को घेरा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें दोनों अपराधी ढेर हो गए। मुठभेड़ के दौरान उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और डीआईजी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फरार अपराधियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जवान के शहीद होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button