अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

क्राइम ब्रांच से जेठवारा पहुंचे पीके राय, रानीगंज प्रभारी किए गए पैदल

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत पांच निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेशानुसार, निरीक्षक सतेन्द्र सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन से हटाकर न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक आजाद सिंह को न्यायालय सुरक्षा से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। निरीक्षक पंकज कुमार राय को क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित कर थाना जेठवारा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक विजय कान्त सत्यार्थी को जेठवारा से हटाकर थाना रानीगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह को रानीगंज से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, रानीगंज क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े मामले में लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इस प्रकरण में लापरवाही के आरोपों के बीच संबंधित थाना प्रभारी को हटाकर लाइन भेजने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button