इवेंटउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपश्चिमांचलभारतराज्य

पश्चिम एशिया संकट से उपजी चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर रहा भारतः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

नोएडा. नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखने को मिल रहा है, जिससे कई देशों में ईंधन, खाद्य सामग्री और उर्वरकों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस चुनौती से निपटने के लिए समन्वित रणनीति के साथ कार्य कर रहा है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Noida, Airport) के प्रथम चरण के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग एक महीने से जारी इस संकट ने वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव डाला है। भारत सरकार का फोकस इस बात पर है कि महंगाई और आपूर्ति बाधाओं का असर आम नागरिकों और किसानों पर न्यूनतम रहे।

Prime Minister Narendra Modi कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने, ईंधन आपूर्ति को संतुलित रखने और कृषि क्षेत्र को समर्थन देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, भारत ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद अपनी आर्थिक विकास दर को बनाए रखा है।

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने नागरिकों और राजनीतिक दलों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस अंतरराष्ट्रीय संकट का सामना करें। उन्होंने उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे का उल्लेख करते हुए कहा कि नए एयरपोर्ट जैसे  Noida Airport और अन्य परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगी।

कार्यक्रम में आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ, किंजरापु राममोहन नायडू, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि देश में हवाई अड्डों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और अब छोटे शहरों तक हवाई संपर्क का विस्तार किया जा रहा है। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को सस्ती हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है, जिससे विमानन क्षेत्र में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button